मिर्जापुर। छात्रसंघ भारतीय लोकतंत्र की नींव है। देश में जितने भी राजनीतिक आंदोलन हुए हैं। उनमें छात्र राजनीति की अहम भूमिका रही है। जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में छात्र राजनीति का बड़ा योगदान रहा है। छात्रों को शिक्षा के साथ ही देश के संविधान की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहना होगा। ये बातें पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने जीडी बिनानी पीजी कालेज के छात्रसंघ उद्घाटन और वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यअतिथि कही।
उन्होंने कहा कि देश का संविधान और तिरंगा आज खतरे में है। छात्रों को संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा। कहा कि जिस तरह सरकारी भवनों का भगवाकरण किया जा रहा है, उससे तो यही लगता है कि आने वाला समय देश के युवाओं के लिए ठीक नहीं है। कहा कि मिर्जापुर की जनता ने मुझे कठिन परिस्थितियों के दौरान में संसद में भेजा था। वह इस कर्ज को भुला नहीं सकते हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र राजनीति और छात्र संघ को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि व एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि छात्रसंघ हमेशा सिद्धांत की राजनीति करता रहा है। देश के कई नेता छात्र राजनीति से शिखर तक पहुंचे हैं। इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, मो. परवेज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, पूर्व राज्यमंत्री गुलाब चंद्र यादव, रोहित शुक्ला, संजय सिंह गहरवार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा.राजीव अग्रवाल और संचालन डा. ध्रुव जी पांडेय ने किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मौर्य, उपाध्यक्ष विकास सोनकर, महामंत्री पूनम भारती, अनिल कुमार, कृष्ण बिहारी, अजय सोनकर ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान डा. सचिदानंद तिवारी, मो. सलीम, देवी प्रसाद चौधरी, दीपक सिंह पटेल, राम बाबू मिश्रा, पारसनाथ मौर्य, अभय यादव, आदर्श यादव, सुभाष पटेल, प्रखर सिंह, आयुष यादव, आकाश यादव, श्याम अचल यादव, अभिषेक कुशवाहा मौजूद रहे। छात्रसंघ समारोह के दौरान कलाकारों ने शिवतांडव और रासलीला का मंचन किया। कलाकार अमित दुबे ने साथी कलाकारों के साथ गीत प्रस्तुत किया।
जीडी बिनानी कालेज के छात्रसंघ उद्घाटन और वार्षिक समारोह में सपा, बसपा और भाकपा माले के नेता भी मौजूद रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मो. परवेज खान तथा भाकपा माले के वरिष्ठ नेता मो. सलीम भी मौजूद रहे। वहीं पिछले दिनों केबी कालेज के छात्रसंघ समारोह में प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेताओं का जमावड़ा दिखा था।