फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम बंद कलम बदं हड़ताल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। ब्लॉकों के परियोजना कार्यालयों पर मानदेय वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। लालगंज स्थित परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सरकार से अपनी मांगों को मनवाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी के नेतृत्व में लालगंज परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। हमारा मानदेय रोका जा रहा है। मगर आंगनबाड़ी किसी दमनकारी कार्रवाई से दबाने वाली नहीं हैं। आंगनबाड़ी किसी दमनकारी कार्रवाई से दबाने को तैयार नहीं हैं। उपाध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि वेतन वृद्धि सहित प्रमुख मांग को लागू समय से किया जाए। किसी हीलाहवाली से उनकी मांग को टालना सरकार को भारी पड़ेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना काम निष्ठा से कर रहीं है लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुनी कर रही है। इस दौरान सीता, अशोक कुमारी, सुषमा, सुमन आदि ने भाग लिया। कोन ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान अनीता, माधुरी, सुमन, रेशमा, सरिता, गिरजा, भाग्यलक्ष्मी, गीता, रेखा, पुष्पा, पार्वती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें