लालगंज । प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था शुरू करने का अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उपरौध अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आए दिन सर्वर खराब रहता है। जिससे क्रेता विक्रेता दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को समिति अध्यक्ष जगदीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्री के आदेश का विरोध किया। कैलाशपति त्रिपाठी ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री को लालगंज तहसील में करने से क्रेता व विक्रेता को सर्वर खराबी का मार झेलना पड़ेगा। बीएसएनएल उपभोक्ता खराब सर्वर से पस्त हो चुके हैं। बैठक में अरूण त्रिपाठी, चौधरी श्याम नरायन यादव, केदारनाथ शुक्ला, पन्नालाल सिंह, कमलेश मिश्र, चंद्रदत्त त्रिपाठी, विजय नरायन मिश्र, विवेक सिंह, प्रभुनाथ दुबे, सुनील दुबे, राकेश दुबे, जनार्दन मिश्र, हरिनंद सिंह आदि उपस्थित रहे ।