फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाला लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड हलिया के लायन गांव और लालगंज के उसका गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ ओलंपिक मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लालगंज के उसका गांव में स्वच्छता कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता को अपनाएं, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। ग्रामीणों के सहयोग के बिना अभियान को सफल नही बनाया जा सकता है। पूर्व प्रमुख जय सिंह ने कहा कि खुले में शौच करना सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि खुले में शौच करने वाला बीमारियों का जन्मदाता बन जाता है। कहा कि मोबाइल की तरह शौचालय की उपयोगिता को लोग समझने लगे हैं, जिसके कारण महिलाएं, बच्चे, बूढे घर-घर शौचालय बनाने का जोर देने लगे हैं। वह बाहर शौच करने से बचना चाहते हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत हेमचंद्र यादव, बीसी मनीष पांडेय, जय प्रकाश शुक्ल, रजनीश, अरविंद यादव, श्याम सिंह, पप्पू कोल आदि मौजूद रहे। वहीं हलिया ब्लॉक के लायन गांव में स्वच्छता मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान एडीओ पंचायत पियूष दूबे, बीसी राजदेव दूबे, आशिक अली, राजन कुमार, संचालन शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें