पड़री। स्काउट गाइड एवं खेलकूद के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ साथ देश व समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना बढ़ती है। स्काउट गाइड से समस्याओं के समाधान एवं आचार विचार की भावना बढ़ती है विषम परिस्थितियों में स्काउट गाइड से विभिन्न प्रकार की जानकारी होती है उपरोक्त बातें क्षेत्र के ज्ञानानंद इंटर मीडिएट कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पहाड़ी शशिकांत श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहीं।
कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड कार्यक्रम में कुल 18 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमे स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली व झांकी का मनोहर दृश्य प्रस्तुत किया 18 टीमों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई। कार्यक्रम में सीनियर स्काउट गाइड में ज्ञानानंद इंटर कॉलेज ,स्वामी गोबिंदाश्रम इंटर कॉलेज पैडापुर व मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज उमरिया का दबदबा रहा । सीनियर गाइड में मा विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज प्रथम व ज्ञानानंद द्वितीय रहा। जूनियर स्काउट में सर्वोदय इंटर कॉलेज पुतरिहा प्रथम उमा माधुरी बालिका विद्यालय द्वितीय जूनियर गाइड में सर्वोदय इंटर कॉलेज प्रथम तथा ज्ञानानंद द्वितीय रहा। स्वामी गोविंदाश्रम बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्नेहलता दिवेदी और ज्ञानानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय ओझा, उमादत्त मिश्र व विद्याभूषण दुबे, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अगस्त मुनि उपाध्याय ने किया ।