मिर्जापुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की अगुवाई नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने किया। अभियान कचहरी से शुरु हुआ जो जिला पंचायत तिराहा, रमईपट्टी, पेट्रोल पंप तिराहा, घोड़े शहीद, मोर्चाघर तक चला।
सफाई अभियान के तहत दूकानदारों की जांच भी किया गया और दूकानों में मौजूद पालीथिन को भी नगर मजिस्ट्रेट ने जब्त कराया। लोगों को दूकानों और घरों के पास कूड़ा दान रखने के लिए प्रेरित किया। ईओ ने कहा कि नगरवासी कूड़ा को सफाई कर्मचारी के वाहन में ही डालें। साथ ही कूड़ेदान का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठने के बाद फेंकने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, विपिन चौधरी, दिनेश शर्मा, करन, महेश, अलीजान आदि मौजूद रहे।