फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नए साल के जश्न में निकले 31 युवाओं की टूटीं हड्डियां, 8 के फूटे सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नये साल के स्वागत के लिए लोग 31 दिसंबर की रात से ही जश्न मनाना शुरू कर दिए जो एक जनवरी की रात तक जारी रहा। लाेगों ने जश्न तो मनाया पर जश्न के लिए सड़कों पर निकले 51 लोग घायल हुए। इसमें 31 का हाथ-पैर टूटा तो आठ का सिर फट गया। इसमें छह लोगों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में बाइक से गिरकर घायल हुए थे। इसके अलावा पिकनिक स्थल पर जश्न मनाते समय मारपीट में भी छह लोग घायल हो गए।सीएमएस डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी की रात तक मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में 51 लोग उपचार कराने आए। इसमें 31 बाइक, कार आदि के टक्कर से घायल होकर पहुंचे थे। किसी का पैर टूटा तो किसी का हाथ टूटा था। आठ का सिर फट गया था। बाकी अन्य को शरीर में अन्य स्थानों पर सामान्य चोटें लगी थीं।
विज्ञापन

जश्न मनाकर लौट रहे चार युवक घायल -राजगढ़। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को नए साल का जश्न मना कर घर लौट रहे अलग- अलग बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। इसमें से चार का सिर व पैर टूटने से उन्हें रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि रामपुर 38 गांव निवासी पप्पू (45), धौराहा निवासी ओमप्रकाश (19), बघौड़ा निवासी रवि (18), अटारी निवासी उमेश (29) नए वर्ष का जश्न मना कर लौटते समय अलग-अलग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर इन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। संवाद
ब्रेथ एनेलाइजर से चेकिंग में 38 का चालान-मिर्जापुर। नए वर्ष पर शराब पीकर गाड़ी न चलाए इसके लिए यातायात पुलिस के साथ थानों की पुलिस ने रात को चेकिंग अभियान चलाया। यातयात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि स्टेशन रोड, सरदार पटेल चौराहा, वासलीगंज चौराहा के पास नए वर्ष की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया था। थाना की पुलिस ने भी अभियान चलाया था। इसमें 38 का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें