फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार निरीक्षक समेत 31 पुलिसकर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शनिवार को चार निरीक्षक, चार उप निरीक्षक समेत 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें सबसे अधिक साइबर थाना के 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, लंबे समय से जमे नरायनपुर चौकी प्रभारी को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन

नरायनपुर चौकी पर जमे उप निरीक्षक जयदीप सिंह को साइबर थाना भेजा गया गया है। साइबर थाने के उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र को नरायनपुर का नया चौकी प्रभारी बनाया है। चुनार थाने के निरीक्षक अपराध सत्येंद्र कुमार यादव को साइबर थाना, पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र कुमार, अमरजीत चौहान , गीता कुमारी राय को साइबर क्राइम थाना भेजा गया। उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को थाना हलिया से साइबर थाना, उप निरीक्षक हरिशंकर दुबे को थाना अदलहाट से विंध्य धाम सुरक्षा किया है। साइबर थाना से थाना प्रभारी को छोड़कर सभी को हटाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि साइबर थाने में तैनात सभी लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी है। उनको थानों पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें