फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30124 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
विज्ञापन

मिर्जापुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में मिर्जापुर ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की 30124 पात्र बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल ओझा ने बताया कि वैक्सीन महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर और जननांग मस्सों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्धारित उम्र में बालिकाओं का टीकाकरण भविष्य में एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम में मददगार है।

यह उपलब्धि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा के मार्गदर्शन में हासिल हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल ओझा के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में अभियान चलाकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ विद्यालयों, शिक्षकों, आशा और एएनएम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग अब नियमित टीकाकरण के तहत पात्र बालिकाओं तक एचपीवी टीके की पहुंच बढ़ाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें