फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी का 30 लाख का मकान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की रिपोर्ट कछवां थाने से भेजे जाने पर एसपी ने डीएम को आख्या दी। डीएम के निर्देश पर कछवां थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर का आरोपी जवाहीर सेठ अपने गैंग का लीडर हे। इसके गैंग के सदस्यो में दो पुत्र नन्दलाल सेठ और छोटू सेठ के अलावा अजय कुमार यादव पुत्र ठुल्लू यादव फुलहा गांव नयापुर हासीपुर भी शामिल है। जवाहिर सेठ ने पशु क्रुरता, डकैती, छिनैती, लूट जैसी तमाम आपराधिक अधिनियम समेत विभिन्न मामले इस पर दर्ज है। इस समय जवाहिर सेठ जेल में वही उसके दोनों पुत्र जमानता पर रिहा है। आरोपी का परिवार पुराने मकान में रहता है। वह नया मकान बनाया था। जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के पास भेजा गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने डीएम को आख्या भेजा। डीएम सुशील कुमार पटेल के निर्देश पर मकान को जब्त कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें