अहरौरा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान में नगर के प्रमुख इलाकों में बुलडोजर चला। इस दौरान बुढ़ादेई स्थित मदरसे के पीछे कब्जा कर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया। पालिका प्रशासन की सख्ती के चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार को दिन भर अबैध कब्जा कर स्थाई व अस्थाई निर्माण को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण अभियान को अंजाम दिया गया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान का नेतृत्व कर रहे। पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने बताया कि नगर की सड़कों व खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कराकर स्थाई व अस्थाई रूप से अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इस मामले में जन शिकायत के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन कराया गया। अवैध कब्जे को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। हालांकि पालिका प्रशासन के सख्त तेवर को देखते हुए लोगों ने नाली के ऊ्पर व सड़कों पर किए गए कब्जे को तत्काल खाली करना शुरू कर दिया। कई जगहों पर पालिका कर्मियों को जन आक्रोश और विरोध का सामना भी करना पड़ा। पट्टी कला स्थित सामुदायिक भवन से चलाए गए। अभियान की जद में पटरी व्यवसाई, ठेले खोंमचे व गुमती में दुकान लगाकर रोज कमाने खाने वाले ही ज्यादातर आए। जिनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बुढ़ादेई मदरसे के पीछे कब्जा कर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ गलती दोहराने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वर्जन
अवैध अतिक्रमण की लगातार शिकायत मिल रही है। कब्जा करने वालो को चिह्नित कर नोटिस दिया गया, इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। अतिक्रमण कारियों से खर्च की वसूली कराई जाएगी पुन: अतिक्रमण की शिकायत मिली तो विधिसंगत कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।
- विनय कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अहरौरा