मिर्जापुर। 26 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान को सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। जिले में 10 हजार पुलिस फोर्स के साथ 29 सेक्शन पीएसी की तैनाती की जाएगी। चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिले के बाहर से भी फोर्स की मांग की गई है।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जनपद के कुल 1118 मतदान केन्द्रों के कुल 2838 मतदेय स्थलों को 19 जोन व 137 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 359 उप निरीक्षक, 234 मुख्य आरक्षी, तीन हजार 740 आरक्षी, चार हजार 822 होमगार्ड सहित 29 सेक्शन पीएसी की ड्यूटी लगायी गयी है। जिले के अलावा अन्य जिलों से भी फोर्स की मांग की गई है। एसपी ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने वाले कुल 29019 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनको 50 हजार से एक लाख रुपये की धनराशि से पांबद कराया गया है। 888 व्यक्तियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट और 2317 गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 196 वारंटीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नौ मामलों में 40 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। दो करोड़ पांच लाख की सम्पती जब्त की गयी है। जनपद में मौजूद कुल चार 932 शस्त्रों में सें 91 प्रतिशत शस्त्र को 4519 जमा कराया गया है। नौ शस्त्र लाइसेन्सों को निरस्त कराया गया। 45 शस्त्रों को निलंबित कराया गया है।
चुनाव में 101 कलस्टर मोबाइल टीम करेगी भ्रमण
मिर्जापुर। चुनार को सकुशल संपंन कराने के लिए 101 कलसटर मोबाइल टीम को भी लगाया गया है। जो पूरे निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर नजर रखेगी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने कलस्टर मोबाइल प्रभारियों के साथ बैठक किया। एसपी ने निर्देश दिया कि बूथों पर किसी तरह की सूचना पर क्लस्टर मोबाइल टीम तत्काल पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करेंगी। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का सुझाव दिया। साथ ही बताया कि बूथों पर किसी तरह की विवाद की सूचना पर तत्काल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करेंगी। कलस्टर मोबाईल टीम में कुल 101 उपनिरीक्षक, 303 आरक्षी तथा 101 महिला आरक्षी व 101 होमागार्ड की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र के कलस्टर मोबाईलों के प्रभारियों को सीमा पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त कलस्टर मोबाईल प्रभारी मौजूद रहे।