फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मी समेत 29 पाजिटिव मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार पहले से और अधिक हो गई है। इसके बाद भी बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। रविवार को 29 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 11 भदोही के हैं। जिनकी जांच मिर्जापुर में हुई थी, वे भदोही में भर्ती हैं। मिर्जापुर के 18 लोगों में छह जिले के बाहर भर्ती हैं। इसमें नगर के गणेशगंज निवासी एक 36 वर्षीय युवक की वाराणसी बीएचयू में शनिवार की रात मौत हो गई। उसके बाद रविवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 168 पहुंच गई है। 74 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक दो की मौत हुई है। इस समय 93 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से लगातार मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस सप्ताह सबसे अधिक मरीज मिले है। अब तक मिले मरीजों की तुलना में इस सप्ताह दो गुने मरीज मिले है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को 116 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 29 की रिपोर्ट पाजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 29 पाजिटिव में 18 मिर्जापुर और 11 भदोही के है। भदोही निवासियों में गोपीगंज, औराई थाना क्षेत्र के निवासी है। सभी को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। मिर्जापुर जिले में जो संक्रमित मिले है। वो जमालपुर के गोरखी निवासी पुरुष, देहात कोतवाली अनंतरामपट्टी निवासी पुरुष, चुनार के जमुआर निवासी पुुरुष, नगर के डंकीनगंज निवासी पुरुष, मोर्चाघर निवासी पुरुष और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पांच पुलिसकर्मी है। इसमें एक उप निरीक्षक और पांच सिपाही है। इन सभी को सेम्फोर्ड स्कूल के आईसोलेशन में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक पुरुष मिर्जापुर पते का है जो लखनऊ में भर्ती है। इसके अलावा छानबे ब्लाक के नगवासी, नगर के भटवा की पोखरी, लालडिग्गी, देहात कोतवाली के महेवा व पक्के पोखरा निवासी एक डाक्टर है। इसके अलावा गणेनशगंज निवासी एक युवक की शनिवार को बीएचयू में मौत के बाद रविवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रविवार को जिले के हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 198 लोगों का सैंपल लिया गया। अब तक सात हजार 41 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर नगर के गैबी घाट निवासी एक महिला को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें