फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 32 केंद्रों पर 28,606 मतदाता करेंगे कल देंगे स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 32 मतदान केंद्रों पर 28,606 मतदाता करेंगे स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए शुक्रवार को वोट देंगे। विधान परिषद सदस्य वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए आज पोलिंग पार्टियां महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना होंगी।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिले में स्नातक एमएलसी के लिए 25,701 और शिक्षक एमएलसी के लिए 2,905 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक मतदाताओं में 7,870 महिलाएं और 17,831 पुरुष हैं, जबकि शिक्षक मतदाताओं में 729 महिलाएं और 2,176 पुरुष हैं।
चुनाव के लिए जिले में 32 मतदान केंद्र और 44 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें स्नातक खंड के लिए 30 और शिक्षक खंड के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। तहसील सदर, नगर पालिका परिषद घंटाघर और सिटी, कोन-चील्ह, सीखड़, छानबे (विजयपुर), लालगंज, पड़री-पहाड़ी, पटेहरा कला, नरायनपुर, जमालपुर और हलिया में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें