फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

284 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा दूसरा और 988 को पहला डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना टीकाकरण के तहत सोमवार को प्रथम चरण में टीका लगवाने वालों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। इसके अलावा प्रथम चरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने का मौका मिला। इसके बाद बड़ी संख्या लोग टीका लगवाने नहीं आए। अब भी प्रथम चरण के एक हजार से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीका नहीं लगवाया हैं। दूसरी डोज के लिए लगे कैंप में भी कुछ लोग किसी कारण से टीका लगवाने नहीं आ सके। उनको मौका दिया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 10,173 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था। पूर्व में लगे कैंपों के बाद भी आठ हजार 63 लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जो लोग छूटे थे उनके लिए सोमवार को 20 स्थानों पर कैंप लगाया गया। इस दौरान 988 लोग टीका लगवाने पहुंचे। प्रथम चरण के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को पहला टीका 16 जनवरी को लगा था। इस दिन 400 में 299 ने ही टीका लगवाया। सोमवार को 299 लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाने के लिए चार बूथ बनाए गए। लेकिन 284 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने पहुंचे। 15 लोग किसी कारण वश नहीं आ सके। उनको फिर से मौका दिया जाएगा। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने भी दूसरे डोज का टीका लगवाया। डॉ. नीलेश ने बताया कि 19 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगेगी। 18 फरवरी को दूसरे चरण के तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगेगा।
विज्ञापन

राजगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में सोमवार को 90 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगी। 16 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में कार्यरत 90 कर्मचारियों को टीका लगा था। सोमवार को 82 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगी गया। वहीं, 114 नए लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा। पहली व दूसरी डोज को मिलकर कुल 224 लोगों का वैक्सिनेशन होना था।
हलिया। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरे चरण के छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। कुल 153 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण एक बूथ पर होना था। जहां पर 70 स्वास्थ्य कर्मचारी ही टीका लगवाने पहुंचे। इसमें 54 पुरुष व 16 महिलाओं को टीका लगाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल, तीरथराम, अखिलेश सिंह, अखिलेश तिवारी, मृत्युंजय मिश्र सहित सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटेहरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पर सोमवार को सुबह नौ बजे टीकाकरण शुरू हुआ। पहली ब्वायल से छह लोगों का टीका लगाया गया। समय से टीका लगवाने के लिए छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स के नहीं पहुंचने से चार डोज वैक्सिन खराब हो गई। एक ब्वॉयल में दस डोज वैक्सिन होती है। जिसकी समय सीमा चार घंटे होती है। एक ब्वॉयल खुलने के बाद छह लोगों को ही टीका लगा। टीकाकरण कर रही एएनएम रन्नो देवी ने बताया कि किसी भी वैक्सिन की ब्वॉयल खुलने के बाद उसे चार घंटे के भीतर ही सभी डोज लगाया जा सकता है। अन्यथा वह खराब हो जाती है।
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला। एक के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 455 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 403 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय पांच एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। चार होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है।
कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 435 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अब तक तीन लाख 36 हजार 89 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 34 हजार 259 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 830 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 93 हजार 191 की एंटीजन किअ से जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें