फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विज्ञान बस से 273 बच्चों ने प्रयोगों के बारे में सीखा

विज्ञापन
विद्यालय के बाहर विज्ञान बस की एलईडी स्क्रीन पर प्रयोग देखते विद्यार्थी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
डेलही पब्लिक स्कूल भरुहना में बच्चों ने थ्रीडी प्रिंटर से खिलौने बनाना और कार्बनिक रसायन के यौगिकों के बारे में जाना
विज्ञापन

मिर्जापुर। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की ओर से बनाई गई विज्ञान बस बुधवार को भरुहना स्थित डेलही पब्लिक स्कूल पहुंची। यहां कक्षा छह से 12वीं तक के 273 बच्चों ने विभिन्न उपकरणों की सहायता से विज्ञान के प्रयोगों के बारे में सीखा। बच्चों ने स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रयोगों की विधि भी देखी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ ब्रिकेश कुमार और शुभांशु पांडेय ने बच्चों को विभिन्न वाद्य यंत्रों की आवृत्ति, स्वरित्र द्विभुज की सहायता से जानकारी दी। उन्होंने वर्नियर कैलिपर्स, पेंचमापी, वोल्टमीटर, अमीटर और गैल्वेनोमीटर की कार्यविधि तथा उनके प्रयोगों के बारे में बताया। थ्रीडी प्रिंटर की सहायता से खिलौने बनाना और कार्बनिक रसायन के कार्बनिक यौगिकों की संरचना बनाने के बारे में भी जानकारी ली। माइक्रोस्कोप की सहायता से एल्गी और बैक्टीरिया की संरचना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य संतोष दुबे, जितेंद्र दुबे तथा स्टाफ ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि विज्ञान बस जिले में 12 जुलाई तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें