डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव और उपसचिव सामान्य पद के लिए 269 मतदाताओं ने टेंडर मतदान किया। 264 मतदाताओं ने स्ंाघ भवन पहुंच कर टेंडर मतदान किया।
वहीं पांच मतदाताओं का आवेदन स्वीकार कर के उनके घर से संघ कर्मचारियों के माध्यम से टेंडर मत प्राप्त किया गया।
एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओें की उपस्थिति में टेंडर मतपेटी सील कर उसे निर्धारित कक्ष में सील कर दिया गया। गुरुवार को 42 मतदाताओं ने टेंडर मतदान किया था।
इस प्रकार संघ के 1772 मतदाताओं में से 311 मतदाता मतदान कर चुके हैं। शनिवार को संघ परिसर में सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। मतगणना साढे़ चार बजे से की जाएगी, इसके बाद परिणाम की घोषणा होगी। वहीं शुक्रवार को संघ के सभागार में बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि चूंकि शनिवार को मतदान होना है ऐसे में कार्य करना संभव नहीं होगा लिहाजा अधिवक्तागण शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने और संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।