फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौथे चरण की लॉटरी में 263 बच्चों को स्कूल का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में सोमवार को शिक्षा के अधिकार आरटीई के तहत चौथे चरण की लॉटरी निकाली गई। चौथे चरण की लॉटरी की प्रक्रिया में 674 ऑनलाइन आवेदन आए। उनमें से 468 आवेदन स्वीकृत हुए और 206 आवेदन अस्वीकृत हुए। इसके साथ ही लॉटरी द्वारा 263 बच्चों को स्कूलों का आवंटन हुआ।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष अब तक आरटीई के तहत 2274 बच्चों का चयन हुआ है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा की ओर से तीनों चरणों में चयनित बच्चों की सूची प्रवेश के लिए स्कूलों में भेजी गई। इसके साथ ही बच्चों के प्रवेश की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीसी नीरज सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में पहले चरण के लिए 3332 आवेदन में से 1142 बच्चों को स्कूल का आवंटन हुआ। वहीं, 1189 बच्चों का चयन नहीं हुआ था। दूसरे चरण में 1909 ऑनलाइन आवेदन में से 1142 आवेदक पात्र मिले। 486 बच्चों को सीट आवंटित हुआ। जबकि 656 को सीट नहीं मिली। तीसरे चरण में 662 आवेदकों में से 383 बच्चों का चयन किया। इसी प्रकार चौथे चरण में 263 को विद्यालय आंवटित किया गया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों को विद्यालय का आवंटन हुआ है। उन्हें 31 मार्च तक स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें