फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 261 जोड़ों ने थामा एकदूसरे का हाथ

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उप​स्थित वर वधू, स्रोत संवाद
विज्ञापन
- जिला प्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 261 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।
समारोह में अनुसूचित जाति के 163, अन्य पिछड़ावर्ग के 93 और अल्पसंख्यक वर्ग के पांच सहित कुल 261 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलापंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने उपस्थित होकर दंपतियों को आशीर्वाद दिए। उनसे सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखद व सुखमय जीवन की कामना की। हर वर-वधू को उपहार में दी जाने वाली सामग्री व प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



वर वधू को मिले यह उपहार
जोड़ों को योजना के तहत दिए जाने वाली एक लाख रुपये की सहायता राशि के तहत 60000 रुपये वधू के खाते में भेजी जाएगी। 25000 रुपये विवाह के लिए कपड़े व पायल, बिछिया आदि मद पर खर्च किए गए। भोजन, पंडाल व अन्य व्यवस्था के लिए 15000 रुपये प्रति की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिए गए।

73 मंडप बनाए गए थे
सामूहिक विवाह के लिए 289 जोड़ों के लिए 73 विवाह मंडप बनाए गए थे लेकिन पहुंचे मात्र 261 ही। सभी 12 विकास खंड व चारों निकाय की ओर से हेल्प डेस्क बनाया गया था जिससे यदि किसी जोड़े को समस्या हो तो वह संबंधित काउंटर पर जाकर उसका निराकरण करा सके।
विज्ञापन

वर्जन
केवल पंजाब में होलिका के आठ दिन पूर्व होलाष्टक से संबंध है। पंजाब में पांच नदियों का संयोग है। जिसके चलते वहां इन आठ दिनों के बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक में सिर्फ पंजाब को छोड़कर पूरे भारत में शादी, विवाह अथवा किसी शुभ कार्य पर कोई रोक नहींं है।
डॉ रामलाल त्रिपाठी,ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें