लखनऊ में इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में अखिलेश कुमार यादव को गोकुल पुरस्कार से सम्मानित करते दुग्ध
- फोटो : मृतका- रोली ।
जिगना। छानबे के ग्राम पंचायत नगवासी निवासी अखिलेश कुमार यादव को सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन और दुग्ध विकास के लिए सोमवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गोकुल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रारंभिक बहुउद्देशीय दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के सदस्य अखिलेश कुमार यादव की तरफ से वर्ष 2024-25 में जनपद में पराग दुग्ध समिति को सर्वाधिक दुग्ध आपूर्ति की थी। इसके लिए अखिलेश को गोधन समागम 2026 के गोकुल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सोमवार को लखनऊ में दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और दुग्ध आयुक्त एवं महानिदेशक मत्स्य तथा पशु धन दुग्ध विकास एवं मत्स्य मुकेश कुमार मेश्राम ने प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज दुबे, ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद