मिर्जापुर। रबी सीजन को देखते हुए समय से पहले विंध्याचल मंडल के लिए 2600 टन यूरिया उपलब्ध कराई गई है। इसमें मिर्जापुर के लिए 1400 टन यूरिया उपलब्ध कराई गई है। शनिवार की शाम रैक लगते ही सोनभद्र, भदोही के लिए यूरिया की खेप भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
एआर कोऑपरेटिव बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से यूरिया की रैक लगने से जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने बताया कि सिटी, पहाड़ी, कोन, नरायनपुर, मझवां, सीखड़, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया, लालगंज, छानबे व कोन ब्लॉक समेत जिले में कुल 86 समितियां हैं। जरूरत के अनुसार रैक से ही सीधे समितियों को यूरिया भेजी जा रही है। बची यूरिया पीसीएफ गोदाम में रखवा दी गई है। मांग के अनुसार समितियों को खाद भेजी जाएगी।