फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 हजार इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार पुलिस ने मंगलवार को शाम को सिद्धनाथ की दरी के पास स्थित जंगल में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक के अलावा एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल ने छानबीन की। मुठभेड़ में घायल तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चुनार थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह को मुखबिर से सूूचना मिली कि 25 हजार का इनामी पशु तस्करी का आरोपी सिद्धनाथ की दरी की ओर से जाने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। पुलिस को देखते ही इनामी बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी पशु तस्कर गोविन्द कुमार यादव निवासी मझियार थाना अहरौरा के बाएं पैर में लगी। उधर, मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पशु तस्कर पर चंदौली, सोनभद्र, चुनार और राजगढ़ थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग से बचते हुए मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा गया है।

अंबाला छावनी के सावन विहार में बंद पड़ी पीओएस मशीन के बारे के बारे में जानकारी देते डिपू संचालक

Next
AU ऐप में पढ़ें