13 ब्लॉकों में 1828 परिषदीय विद्यालय में से 1213 ने पंजीकरण करा लिया
फोटो संख्या-32
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के स्वच्छ एवं हरित रेटिंग कार्यक्रम में जिले के 238 परिषदीय विद्यालयों ने न तो पंजीकरण कराया है और न ही आवेदन किया है। इस पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने उन्हें एक दिन का अवसर देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस देते हुए पंजीकरण कराने को कहा है।
13 विकासखंडों में 1828 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से 1213 विद्यालयों ने इस कार्यक्रम के तहत पंजीकरण और आवेदन पूरा कर लिया है। वहीं, 377 ऐसे विद्यालय हैं, जिनका काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने कार्य शुरू कर उसका पंजीकरण भी करा लिया है। 238 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने न तो काम शुरू किया है और न ही पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे अधिक 57 विद्यालय मड़िहान में हैं। इसके बाद लालगंज में 35, छानबे में 33, राजगढ़ में 26, पहाड़ी में 17, नगर पालिका में 13 और नरायनपुर में 12 विद्यालय हैं। अन्य विकासखंडों में यह संख्या कहीं आठ, तीन या नौ आदि है। सहायता प्राप्त 24 विद्यालयों में एक ने कार्य पूरा कर लिया है। सात ने कार्य शुरू किया है और 16 ने कार्य शुरू ही नहीं किया है।
इनसेट
अन्य मान्यता प्राप्त 888 विद्यालयों ने भी नहीं शुरू किया कार्य
मिर्जापुर। जिले में अन्य मान्यता प्राप्त 1018 विद्यालयों में से 888 विद्यालयों ने पंजीकरण या आवेदन का कार्य शुरू नहीं किया है। 51 ने कार्य पूरा कर लिया है और 79 ने कार्य शुरू कर दिया है। इन सभी को कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गई है।
वर्जन
“यह महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं है। नोटिस जारी किया गया है। कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।”
- अनिल कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी