मिर्जापुर। जिले में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पर कई जगहों पर शिव बरात निकली। बरात में शामिल भूत-प्रेत, पिचाश, हाकिनी-डाकिनी का वेश धरे लोगों को देख छोटे बच्चे डर गए। अवढरदानी की बरात संबंधित क्षेत्र में चक्रमण कर शिवालय पर संपन्न हुई।
नगर में पंचमुखी महादेव मंदिर से शिव बरात निकली। इसी प्रकार बूढ़ेनाथ मंदिर से पालकी यात्रा व विंध्याचल में भी शिव बरात निकाली गई। कई जगह सामूहिक विवाह भी कराए गए। आदर्श नगर पंचायत कछवां के कश्यप कुंड और बजहां के देवनायकाचार्य आश्रम से निकली शिवबरात देख लोग मंत्रमुग्ध रहे। बरात कश्यप कुंड से ज्वाला चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक होते हुए जमुआ चौराहा, नगर कार्यालय होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जहां विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शंकर व पार्वती का विवाह हुआ। इस मौके पर अखिलेश कुमार मिश्रा, सुरेश यादव, आशीष तिवारी, गोलु पांडेय, धनंजय मिश्रा, रोसु तिवारी, मुन्ना पांडेय, अरविंद पांडेय, राम भजन पांडेय, चंचल उपाध्याय, हेमंत सिंह, किसन सिंह, प्रमोद सिंह व जज्जु सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय, कल्लू दुबे, विनय द्विवेदी और चंदु मोदनवाल आदि मौजूद रहे।