फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी में हुई निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में बुधवार को मुख्य सचिव व अन्य ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों व पीएम सम्मान निधि की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य सचिव को पीएम सम्मान निधि की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग दो लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके डाटा को आनलाइन किया जा रहा है। निर्वाचन संबंधी वीसी में बताया गया कि चुनाव में कार्मिकों की ड्यूटी की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से आनलाइन फीडिंग करने को कहा गया था। अधिकतर विभागों के कार्मिकों की सूची अपलोड हो चुकी है। सभी विभागाध्यक्ष आइडी पासवर्ड व लागइन लेकर कार्मिकों की सूची को आनलाइन फीड कर रहे हैं। इसके साथ ही बूथों की तैयारियों, मतदाताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। कहा गया कि 23 और 24 फरवरी को चलने वाले अभियान में छूटे हुए मतदाताओं को सूची में फिर से शामिल किया जाए। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें