अहरौरा । एसडीएम चुनार ने नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला बनाए जाने के लिए पट्टीकला में स्थित मंडी समिति के खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने 6300 वर्ग मीटर में गौशाला बनाए जाने की अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।
शासन द्वारा प्रत्येक ब्लाक व नगर क्षेत्र में एक-एक गौशाला बनवाए जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह स्वास्थ विभाग व राजस्वकर्मियों संग जमीन की तालाश में मंडी समिति पहुंच गए । उन्हें क्षेत्रीय लेखपाल अमरेश सिंह,सुरेश व अन्य से खाली पड़े जमीन की पैमाइश कराने के बाद मौके पर गौशाला बनवाने के लिए पर्याप्त जमीन मिल गया। एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़कों पर अब गोवंश नहीं घूम सकेंगे उन्हें गौशाला में रखा जाएगा । गौशाला की जमीन की पैमाइश के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिया गया है । जल्द ही अस्थाई रूप से गौशाला का निर्माण कराया जाएगा ।