फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा पर वादा, नहीं चालू हो सका अरमानो का भटौली पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। भटौली पुल पर चार पहिया वाहन सवारों के आवागमन को लेकर प्रशासन का वादा फिर बेनामी साबित हुआ। डीएम अनुराग पटेल ने पांच जनवर को एप्रोच मार्ग का काम पूरा कर पुल चाले कराने का दावा किसा था। हर बार हो रहा वादा टूटने से लोगों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार 31 अक्टूबर तक पुल को हर हाल में चालू करना था लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा न करने पर डीएम ने जनता से पांच जनवरी को चालू करने का वादा कर दिया। पांच जनवरी बीतने को है अभी तक रोड़ की मात्र कुटाई का कार्य पूरा हुआ है। बरैनी एप्रोच रास्ते पर पटरी का कार्य नहीं कराया गया गया है। पटरी को बनाने के लिए बरैनी गांव के ग्रामीणों ने अवरोध लगा दिया है। कहना है कि जब तक जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हम अपने खेत में पटरी नहीं बनाने देंगे। एप्रोच रास्ता पुल तक जाने के लिए बनकर तैयार है केवल पेंटिंग करना बाकी है। पुल से कोई भी वाहन न गुजरने पाएं डीएम के निर्देश पर गुरुवार की शाम से बरैनी की तरफ पुल के पास गार्डर व जौसरा की तरफ पत्थर का बड़ा बॉर्डर बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों तरफ कछवां और देहात कोतवाली पुलिस चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें