फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के गहरे पानी में मृत अवस्था में उतराए मिले गाोवंश्ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलिया (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के बेलन नदी के मोहरा घाट पर शुक्रवार को 25 गोवंश मृत पाए जाने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुटी रही। हलिया थाना क्षेत्र के बेमौरी निवासी सेवालाल ने पुलिस को फोन पर सूचना दी की 25 गोवंश की हत्या कर बेलन नदी के मोहरा घाट पर फेंका गया है। सूचना पर सुबह 11 बजे एसआई नरेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मतवार अभय नाथ यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। देवघटा पांडेय गांव के प्रधान मनीष पांडेय व ग्रामीणों से हुई पूछताछ में बताया गया कि लालगंज थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव के किसानों ने फसल को बचाने के लिए लावारिस पशुओं को बांध कर रखा था। खाना-पीना न मिलने से वे कमजोर हो गए तो उन्हें नदी की ओर हांक दिया गया। इससे डूबकर उनकी मौत हो गई। वहीं सीओ रमाकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें