फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मंगलवार को जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति तय की।
विज्ञापन

हलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी ने सत्रह सेक्टरों की बैठक कर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने पर जोर दिया। कहा 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के मन की बात करेंगे। कछवां में मझवां मंडल की कार्यसमिति की बैठक आदर्श नगर पंचायत स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। जिला महामंत्री रमेश दुबे व जिलाउपाध्यक्ष देवेंदर राय न सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, वर्तमान एवं पूर्व मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी 26 दिसंबर तक समस्त बूथ समितियों को क्रियाशील करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सीखड़ में भाजपा सीखड़ मंडल की बैठक बगहा गांव में मंडल महामंत्री फुलगेन सिंह के आवास पर हुई। 19 बिंदुओं पर चर्चा की गई। अदलहाट में अदलहाट मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने सभी सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी 26 दिसंबर तक बूथ समितियों को क्रियाशील करने व 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें