फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य व्यापार मेले में उमड़ी नगरवासियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रोडवेज स्थित कृष्णा सिटी पैलेस में चल रहे पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला के तीसरे दिन लोगों का रेला लगा रहा। सोमवार को मेले शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि निश्चय यह मेला वैश्य सभा की ओर से महत्वपूर्ण है, ऐसे आयोजनों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बढ़ावा तो मिलता है, वहीं सामाजिक सरोकार भी बढ़ता है। मेले में लगे आकर्षक झूलों सहित विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। मेला परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायकों ने अपने मधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। मेले में तिकोना नेटवर्किँग् कंपनी की ओर से वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ज्योति आटो सेल्स, मार्क आफ हेयर स्टाइल, महिंद्रा आटो सेल्स, शुक्ला टीवीएस, कृष्णामणि बजाज आदि स्टालों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मेले में रियल स्टेट ओमेक्स व विंध्य सार्थक के स्टाल भी ग्राहक जुटे रहे। इस दौरान मेला प्रभारी डा. चंद्रकेतु, अमित अग्रवाल, अध्यक्ष बंशीधर अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, विजय बरनवाल, शुभम श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें