चील्ह। विकास खंड कोन के श्रीपट्टी गांव में बुधवार को बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आठ अक्तूबर को लखनऊ धरने में प्रतिभाग करने के लिए दो अक्तूबर को शाम पांच बजे से कैंडल मार्च निकालने, बीएसए कार्यालय मिर्जापुर से जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रा निकालने का निश्चय हुआ। अभियान की सफलता के लिए कोन ब्लाक के शिक्षक व शिक्षिकाएं बीआरसी कोन श्रीपट्टी पर भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राम बहादुर यादव ने कहा कि हमें पुरानी पेंशन चाहिए क्योंकि नयी पेंशन योजना प्राइवेट सेक्टर के माध्यम से दी जाएगी। जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। रमाकांत दूबे ने आह्वान किया कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है और इसे हम लेकर रहेंगे । खुशियाल यादव ने कहा कि संघर्ष किये बिना पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो पाएगी उसके लिए हमें संघर्ष करना पड़ेगा। प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन एवं शिक्षक हित के लिए जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे। बैठक में अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, राजेन्द्र दूबे, सर्वेश तिवारी, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज सिंह, रामधनी मौर्य, अमरेश शुक्ला, प्रदीप चंद्र पाल, प्रशान्त पांडेय, अली हुसैन, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश सिंह,कृपा शंकर चौबे, माधुरी यादव, श्रीकांत जायसवाल, लालधर तिवारी, विनय तिवारी, राकेश कुमार, अफसाना, इशरत जहां, वन्दना गौड़, श्वेता जान, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद शुक्ला, आशीष शुक्ला, पूजा , दिनेश यादव, अवधेश मौर्य आदि अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। सभा का संचालन विवेक पाठक ने किया और धन्यवाद राम बहादुर यादव ने देकर सभा का समापन किया।