राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र हाईवे पर बिशुनपुरा गांव के पास मंगलवार की देर शाम लगभग सवा सात बजे ट्रक की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया है। सोनभद्र जनपद के थाना करमा क्षेत्र के जुड़वरिया गांव निवासी बालेंद्र सिंह 35 वर्ष पुत्र बच्चन अपने गांव के अमित 14 वर्ष पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी फुलवरिया थाना करमा जनपद सोनभद्र के साथ मंगलवार को राजगढ़ चौकी क्षेत्र के नौडिहवां गांव से अपने घर सोनभद्र जा रहा था। शाम करीब सवा सात बजे जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास पहुंचे कि सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर आ रहे ट्रक को अनियंत्रित होते देख कर अपनी बाइक से कूद गए। फिर भी ट्रक बाइक को कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए।