फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष दुबे ने सदर तहसील परिसर में झाड़ू लगाया। कार्यालय पहुंचे उपजिलाधिकारी सबसे पहले अपने कैम्प कार्यालय में साफ-सफाई कर हाथ में झाड़ू ले जैसे ही बाहर निकले कि तहसील में तैनात कर्मचारी कदम से कदम मिलाते हुए इस अभियान में जूट गए।
विज्ञापन

सफाई अभियान में एसडीएम ने न सिर्फ परिसर में झाड़ू लगाया बल्कि एकत्रित कूड़ो को सुरक्षित स्थानों पर रखा। सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि गंदगी समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं। उन्होंने कहा कि गंदगियों के कारण ही तमाम बीमारियां उत्पन्न होती हैं यदि हम अपने आफिस, कार्यालयो व आवासो के आसपास प्रतिदिन मात्र दस से 20 मीटर भी साफ-सफाई कर दें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, नायब तहसीलदार संतोष कुमार समेत तहसील के समस्त स्टाप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें