फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पृथक पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। इसके पूर्व पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल नगर कालोनी नकहरा रोड में प्रथम स्थापना दिवस पर जन संवाद किया।
विज्ञापन

जन संवाद कार्यक्रम में कहा गया कि पूर्वांचल राज्य गठन होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रेखा सिंह पटेल ने कहा कि राज्य के सवाल पर राजनीतिक दलों को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। बहुत दिनों तक पूर्वांचल की बदहाली के खिलाफ लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। इस दौरान आशा किरण पटेल, रेखा देवी, अनूप सिंह, आदर्श सिंह, सृष्टि सिंह पटेल, रितेश सिंह, मुरारी कुमार, विवेक सिंह, इंद्रकुमार सिंह, दिलीप सिंह, ईश्वर दत्त पाठक, जगदीश सिंह पटेल, शिव लोचन मौर्य, अशोक मौर्य, कमलेश चौहान, ओमकार सिंह, मधु सिंह, आनंद सिंह, मुकेश, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें