फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ महासभा ने की बबलू श्रीवास्तव के रिहाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की रविवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देने के साथ ही होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। कजरहवा पोखरा मुहल्ले में स्थित जिला कार्यालय पर बैठक में महासभा के संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव ने ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव को जेल से रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव के पूर्व उनकी रिहाई सुनिश्चित नहीं की गई तो महासभा के लोग सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दिनों कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को पूर्व पीएम अटल के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था। सम्मान समारोह अब महासभा द्वारा आगामी 14 अक्टूबर को सर्वसम्मति से कराने का निर्णय लिया गया है। महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा में महासभा ने प्रभारी मनोनित कर दिया है। जिसके तहत नगर में सुजीत श्रीवास्तव व सतीश सिन्हा, चुनार में मनोज श्रीवास्तव व सुरेश श्रीवास्तव, छानबे में वीरेंद्र श्रीवास्तव व अरूण श्रीवास्तव, मड़िहान विधानसभा में गिरिजेश सिन्हा व राजन श्रीवास्तव, मझवां विधानसभा में मंगल श्रीवास्तव व विजय श्रीवास्तव को मनोनित किया गया है। संचालन करते हुए महासभा के जिला महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपनी-अपनी कमेटी को गठित कर अनुमोदित कर लें। बैठक के दौरान केबी लाल श्रीवास्तव, महेश कुलश्रेष्ठ, सुरेश कुमार, सतीश सिन्हा, अशोक, मनोज श्रीवास्तव, पंकज, प्रमोद, मनीष, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें