फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की कम वसूली पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कर व करेतर की वसूली की समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका चुनार और नगर पंचायत कछवां में कम वसूली होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान परिवहन, विद्युत देयकों, स्टांप, रजिस्ट्रेशन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई आदि विभागों की वसूली की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया कि नगर पालिका कछवां में कर एवं करेत्तर वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 61 प्रतिशत तथा चुनार में 86 प्रतिशत वसूली हुई है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। संबंधित नगर पालिका के कर निरीक्षक और लिपिक को फटकार लगाते हुए वसूली में प्रगति नहीं होने पर अगली बैठक में प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर नए बने मकानों का एसेसमेंट कराएं। मिर्जापुर में छह तथा अहरौरा में दो वार्ड अभी भी खुले में शौच मुक्त नहीं बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर सविता यादव, एसडीएम अरविंद चौहान, ईओ विनय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें