फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कंपनियों के संचालकों सहित चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जनपद के एक राइस मिल संचालक ने गुजरात के विभिन्न दो कंपनियों के संचालकों सहित चार के विरुद्ध चावल आपूर्ति के बाद बकाया धनराशि नहीं जमा करने पर चुनार कोतवाली चुनार मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मडिहान थाना क्षेत्र के मुनीर अहमद पुत्र कादिर निवासी ददरा बघौडा क्षेत्र का राइस मिल संचालक गुजरात के बाला जी सेल्स कार्पोरेशन, बाला जी ट्रेडिंग कंपनी को चावल बिक्री करता था। इधर काफी दिनों कंपनियों के संचालकों ने लेनदेन बंद कर दिया। इस पर मुनीर आलम ने अपने बकाए राशि एक करोड़ 6 लचाख 19 हजार पांच सौ के भुगतान करने की मांग की। इस पर संचालक काफी दिनों से टाल मटोल कर रहे थे। आजिज आकर बकाए राशि के भुगतान कराए जाने की मांग करते हुए पीड़ित ने चुनार कोतवाली में तहरीर दी। चुनार पुलिस ने मामले में बाला जी सेल्स कार्पोरेशन के संतोष पंचदानी और बाला जी ट्रेडिंग कंपनी के महेश जेठानंद सहित दो कमीशन एजेंट नरेश व हेमंत शाह के विरुद्ध 419, 420 व 406 का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें