फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष सिंह तथा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल से उनके आवास पर मिला। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अजयधर दुबे ने पत्रक सौंपकर शिक्षामित्रों को बहाल करने की मांग किया और समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग की। इसके बाद शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थगित कर दिया। शिक्षामित्रों ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को भी पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने धरने के दौरान कहा कि शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश के एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षामित्रों के लिए संशोधित अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल किया जाए अथवा भारत का राजपत्र 10 अगस्त 2019 को लागू किया जाए। समान कार्य के बदले समान वेतन के आधार पर वेतन लागू करें और 62 वर्ष की सेवा के लिए नियमावली बनाई जाए। एनसीटीई के दिनांक 23 अगस्त 2010 के पैरा चार में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए संशोधित अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट दिया जाए। इस दौरान मंडलीय मंत्री विनोद सरोज, जिलामंत्री दिनेश कुमार सिंह, सुनील पटेल, आनंद आजाद, विनय सिंह, दिनेश सिंह, ललिता यादव, कुसुम, विमलावती, राजा सिंह, इंद्र बहादुर, दुर्गा सिंह, दिलीप सिंह, अशोक राय, रविशंकर शुक्ल, संदीप शर्मा, वीडी त्रिपाठी, सुनीता पाल, कृपाशंकर यादव, राम गोपाल यादव, महेश उपाध्याय, परितोष दूबे, अशोक यादव, राजेश मिश्रा, तुलसीदास, राज कुमार सिंह, धनंजय, वंदना, विष्णु मिश्रा, राजेंद दुबे, दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें