थाना क्षेत्र के पचेगड़ा गांव में मंगलवार को हाईटेंशन बिजली खंभा पर एक किशोर दोबारा चढ गया, जिसको 20 घंटे बाद पुलिस के अथक प्रयास से उतरा गया। मंगलवार को तीन बजे दिन चढ़ा और बुधवार को 12 बजे दिन में उतरा। हाईटेंशन खंभा नया गड़ा है, उसमे विद्युत प्रवाह नही है, उसकी उंचाई लगभग 70 फीट है। बताया जाता है कि पचेगडा ग्राम के गोलू 14 पुत्र मनोज गांव के सीवान में लगे खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों के कहने पर नही उतरने पर ग्रामीणों ने 100 डायल पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह जमीन में हिस्सा की मांग कर रहा था। युवक ने कहा कि जमीन के लिए कई बार थाने गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बहुत समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। रातभर दो पुलिस वहां पर निगरानी में लगे थे। खंभे से उतारने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।