मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि सभा कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कहा कि राजीव गांधी ने देश को इक्कीसवी सदी में पहुंचाने का सपना साकार किया।
कांग्रेसियों ने आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए निचली पंचायत को अधिकार दिलाने का काम किया। इनके कारण ही आज पंचायत में महिलाओं की भागीदारी हो रही है। साथ ही समाज से छूआछूत व अंध विश्वास को दूर करने का प्रयास किया। सरताज इमाम ने कहा कि राजीव गांधी नौजवानों के हिमायती थे। उनके प्रयास से नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अवसर प्राप्त हुआ। गोष्ठी को दीपचंद जैन, राजधर दुबे, शिवशंकर चौबे, स्वरुप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, अर्चना चौबे, शशिभूषण दुबे, विधि सिंह, छोटे खान, रमेश प्रजापति, रामश्रृंगार दुबे, संतोष यादव, कृष्णा जायसवाल, जफर, बद्री गुप्ता, रणजीत बेलदार आदि मौजूद रहे।
इसी तरह महासचिव अर्चना चौबे की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अब्दुल वाहिद ने कहा कि देश के विकास के प्रति पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि राजीव गांधी अल्प समय में ही भारत को विश्व पटल पर कायम किया। गोष्ठी में गिरीश तिवारी, राजन निषाद, राजेंद्र विश्चकर्मा, अमिताभ पाण्डेय, नसरत खां, छविनाथ गौतम, भैयालाल कसेरा, कपूरचंद मौजूद रहे।