हलिया। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हुई जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को सांसद आवास और 26 नवंबर को संसद का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। कहा कि सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों के एकजुट हुए बिना पुरानी पेंशन बहाली संभव नहीं है। शशांक सिंह ने पेंशन के मुद्दे पर सरकार के दोहरे चरित्र पर प्रश्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 45 दिन के बाद हमारे माननीय पेंशन के हकदार हो जाते है, लेकिन 60 वर्ष की सेवा के बाद भी हमें पेंशन नही मिलती है। अटेवा जिला मंत्री दीपक सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन एक जन कल्याणकारी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 के बाद पेंशन को बंद करना सरकार का अलोकतांत्रिक कदम है। प्राथमिक शिक्षक संघ पहाड़ी के अध्यक्ष संजय सिंह ने आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश, पवन सिंह, राजेश कुमार पटेल, कमलेश कुमार, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, कुंदन सिंह, जय प्रकाश, करूणा शंकर, विनोद जायसवाल, संजय पांडेय, इंद्रदेव, रमेश मिश्रा, इंदजीत सिंह, सत्यम तिवारी आदि मौजूद रहे।