चुनार। थॉमस स्कूल में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित की गई। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी बच्चोें ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलआईसी के शाखा प्रबंधक लव कुमार, प्रधानाचार्य मेल्विन डिसूजा,सिस्टर प्रभा, अनुरंजन, हेड ब्वाय प्रियांशु गिरि और समन्वयक महेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्रों ने एकल नृत्य, एकल गीत, कविता गायन, अंग्रेजी संभाषण, आशु भाषण, फैंसी ड्रेस, हाउस पावर पॉइंट प्रजेंटेशन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि लव कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वंगीण विकास हेतु सदैव एक कुशल एवं प्रशिक्षित अध्यापक के साथ ही साथ अभिभावकों के मार्ग दर्शन की आवश्यकता होती है। फादर मेल्विन डिसूजा ने विजयी छात्रों को बधाई दी। संचालन प्रगति सिंह, आरुषी और धन्यवाद ज्ञापन हेड गर्ल प्रज्ञा सिंह ने किया।