फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की कापियों के मूल्यांकन कार्य का विरोध चौथे दिन भी जारी रहा। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का विरोध जारी रखा। वितविहीन शिक्षकों ने मांगों के पूरा नही होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दिया। वहीं स्थायी शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

नगर के बीएलजे इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष शरदिंदुमणि त्रिपाठी ने शिक्षकों संग धरना प्रदर्शन को जारी रखा। कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा करे। शिक्षकों की मांगों के पूरा होने तक मूल्यांकन कार्य का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि वित्तविहीन शिक्षक स्थायी शिक्षकों की भांति ही काम करने के बातवजूद सम्मानजनक वेतन नही दिया जा रहा है। बीएलजे इंटर कॉलेज में मंडल अध्यक्ष बेचन सिंह, प्रभात कुमार दुबे, राकेश कुमार उपाध्याय, आलोक शुक्ला, चंद्रशेखर, तारा त्रिपाठी, मंगल दत्त, प्रभाकर सिंह, अजित सिंह, आलोक श्रीवास्तव, दिनेश दूबे, कमलेश पांडेय, रामेशवर दूबे, प्रमोद पाठक, मन मोहन सिंह आदि शामिल रहे। नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज में कृष्ण कुमार दुबे, रेखा दूबे, बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, ईष्टदेव यादव, मंगल दूबे, राजीव दूबे, उदित नारायण, यज्ञ नारायण पाल, राकेश प्रताप सिंह, राजीव रंजन, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में बुद्घि नारायण दूबे, आत्मा त्रिपाठी, आरती सिंह, अमित विश्वकर्मा, बृजेश दूबे, शशांक उपाध्याय, अरविंद तिवारी आदि वित्तविहीन शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें