फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के कचंनपुर स्टेट हाइवे जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान स्टेट हाईवे को बंद कर दिया गया है। ठेकेदार के मनमानी के चलते कई माह से बीच हाईवे पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे आये दिन घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जमालपुर क्षेत्र जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में ठेकेदार के मनमानी रवैये से फाटक के दोनों तरफ कई माह से पिलर के लिए गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसी रास्ते से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मजदूर साइकल से वाराणसी काम करने जाते हैं। हाईवे से तीन जिले के लोग आवागमन करते हैं। आवागमन ठप होने से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ठेकेदार ने कोई वैकल्पिक बाइ पास का निर्माण कार्य नही कराया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय ग्रामीण रास्ता चालू नहीं होने से ट्रैक के ऊपर से अपनी मोटरसाइकल व साइकल उठा कर जाना पड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें