फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम धान खरीद पर आयुक्त खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने धान खरीद की विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त ने धान खरीद में खराब प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई। खराब प्रदर्शन करने पर क्षेत्रीय प्रबंधक एक, जिला प्रबंधक एक, दो विपणन निरीक्षक, 11 केंद्र प्रभारियों, 23 सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान आरएफसी रवि कुमार ने आयुक्त को बताया कि मंडल में धान खरीद के लक्ष्य तीन लाख 79 हजार 360 एमटी के सापेक्ष 56 हजार 259 एमटी धान खरीद हो चुका है। मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष 14.83 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। मंडलायुक्त ने क्रय केंद्रवार धान खरीद की समीक्षा किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान खरीद में खराब प्रदर्शन करने वाले मिर्जाप़ुर के जिला खाद्य विपणन अधिकारी और विपणन निरीक्षक राजगढ़ को चेतावनी जारी किया। साथ ही पंजीकृत सहकारी समिति शिवाय उपभोक्ता के दो केंद्र प्रभारियोंको चेतावनी, पीसीएफ के सात सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, छह सचिवों को चेतावनी, यूपी स्टेट एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक को चेतावनव्ी जारी किया है। साथ ही दो केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं पीसीयू के दो केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दिया है। इसी प्रकार सोनभद्र में खाद्य विभाग के एक विपणन निरीक्षक को चेतावनी, पीसीएफ के छह सचिवों को चेतावनी और दो को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया। जनपद भदोही के पीसीएफ संस्था के चार सचिवों को चेतावनी, कर्मचारी कल्याण निगम के एक केंद्र प्रभारी को चेतावनी व पंजीकृत सहकारी समिति शिवाय उपभोक्ता के चार केंद्र प्रभारियों को चेतावनी के साथ कड़े निर्देश दिये गये कि प्रति सप्ताह धान खरीद की समीक्षा की जायेगी। उनके द्वारा निर्देश दिया कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी बिना जिलाधिकारी के लिखित अनुमति व मंडल स्तरीय अधिकारी बिना मंडलायुक्त की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सचिन कुमार के अतिरिक्त सभी क्रय एजेंसियों के मंडलीय अधिकारी के साथ-साथ धान खरीद से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें