आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलमबंद धरना प्रदर्शन गुरुवार को 39 वें दिन भी जारी रहा। वहीं सीखड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ का घेराव किया। दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि को लेकर विकास खंड सीखड़, कोन सहित कई ब्लॉकों में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विकास खंड सीखड़ में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहीं। ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरोज सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक पोषाहार का उठान नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर, चार हजार में दम नहीं, 18 हजार से कम नहीं, मानदेय देना बंद करो, वेतन का प्रबंध करो का नारा लगाया। सीखड़ क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नीलम पांडेय, गीता देवी, आशा सिंह, गीता मौर्या, सविता, सोनी, सीमा, मीरा, बिंदु, चंद्रकला, रेशमा सिंह, सुषमा, प्रीति त्रिपाठी, सीमा देवी आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन में अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। वहीं 39 दिन होने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताया।
सीडीपीओ बीना श्रीवास्तव ने बताया कि पोषाहार का उठान नहीं किये जाने से दिक्कत हो रही है। पुन: पोषाहार आने पर रखने की समस्या खड़ी हो गई है जगह कम है । इस दौरान शकुंतला दूबे, गीता देवी, मंजू, सरोज देवी, गीता देवी, शिव कुमारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, राजकुमारी, शीला सिंह, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।