फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन प्रधानों का बंद करें उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार भारती की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें प्रधानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि गांवों में विधवा, वृद्घा सहित अन्य लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन और अधिकारियों द्वार प्रधानों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष लालदेव उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीणों का राशन कार्ड काफी पुराना हो गया है, राशन कार्ड का नवीनीकरण करके नया वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के नित नए फरमान के चलते 14 वें और राज्य वित्त में बजट नही आ रहा है। जिससे गांवों में विकास कार्य बाधित हो रहा है। सरकार गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चलाया जा रहा है। लेकिन बालू, गिट्टी सहित अन्य मटेरियल महंगा हो गया है। जिससे शौचायल के लिए निर्धारित धनराशि काफी कम पड़ रही है। प्रधान नखड़ू यादव ने कहा कि गांवों में प्रति परिवार की दर से शौचालय का वितरण हो रहा है, सरकार द्वारा परिवार के अलग हुए सदस्यों को भी शौचालय दिया जाए। जिससे सभी ग्रामीणों को शौचालय मिल सके और अभियान शत प्रतिशत पूर्ण हो सके। सरकार द्वारा जारी किए जा रहे आवास आवंटन में प्रधानों की सहभागिता दी जाए, जिससे आवास निर्माण में गुणवत्ता आ सके। संजयधर दूबे ने कहा कि दूबेपुर सहित आठ गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा पानी टंकी बनाया गया है, जिसे हैंडवोवर नही किया गया है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की टंकियां निष्प्रयोज्य बनी हुई हैं। इस दौरान हीरामनी देवी, जुगनु पाल, संतोष बिंद, मंजू देवी, मीरा देवी, अर्जुन सिंह पटेल आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें