फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक जाम रहा मिर्जापुर रीवा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। मिर्जापुर रीवा मार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास इंदौर से बनारस जा रहे दस चक्का ट्रक का गुल्ला टूट जाने से सोमवार की रात नौ से मंगलवार की भोर चार बजे तक सड़क जाम रहा। भैसोड़ बलाय पहाड़ से महेशपुर तक लगभग 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में कई सवारी गाड़ियां समेत गड़बड़ा धाम से वापस जा रहे दर्शनार्थियों की गाड़ियां फंस जाने से लोग सरकार के कार्य को लेकर कोसते रहे।
विज्ञापन

इंदौर से एक ट्रक प्याज लोड कर सोमवार को बनारस जा रहा था। रात करीब नौ बजे जैसे ही ट्रक ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास पहुंचा कि सड़क पर मौजूद बड़े बड़े गड्ढे में फंसने के कारण उसका गुल्ला टूट गया। इससे ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गई। ट्रक के खराब होते ही सड़क जाम हो गया। देखते ही देखते ही राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर नागपुर से बनारस, शहडोल से इलाहबाद, मिर्जापुर से इंदौर के अलावा अन्य स्थानों से माल लोड कर आने जाने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों की कतारें लगी रहीं। लगभग 15 किलोमीटर तक जाम लगने के कारण रात्रि में यात्री पानी के लिए तरसते रहे। रात करीब 15 बजे मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कृष्णानंद राय ने अपनी बाइक से ट्रक के खराब उपकरण की जगह नया उपकरण लदवा कर वहां पहुंचवाया तब ट्रक बन पाई। ट्रक बनने के बाद भोर पांच बजे वहां से वाहनों का निकलना शुरू हुआ। राहगीरों ने कहा कि केंद्र सरकार केवल जनता से झूठा वादा कर लूटने खाने की योजना बना रही है। कई साल से पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी मिर्जापुर रीवा मार्ग को साढ़े तीन साल से केंद्र में मौजूद मोदी की सरकार अभी तक नहीं बनवा पाई है। ना ही उसके नुमाइंदे मिर्जापुर के हालत पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें