फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से तंग आए ग्रामीणों ने उपकेंद्र में जड़ा ताला, चाभी फेंकी खेत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। बिजली कटौती से आजिज आए जमालपुर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार सुबह विद्युत उपकेंद्र घरवाह पर हंगामा किया। बाहरी गेट पर ताला जड़ कर चाबी खेत में फेंक दी। तोड़फोड़ की भी कोशिश की। उन्होंने चेतावनी दी कि आपूर्ति नहीं सुधरी तो वे अधिकारियों को भी इसी तरह बंधक बनाएंगे। मौके पर पहुंची जमालपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हो गई है। आए दिन बिजली खराब रहती है। उसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क की मांगा जाता है। कई गांवों के ट्रांसफार्मर महीनों से जले हैं। उन्हें बदला नहीं जा रहा है। समेरा, सिकंदरपुर, घरवाह जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा। बिजली आपूर्ति 18 के बजाय छह सात घंटे की जा रही। गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश की। कर्मचारियों ने रोका तो वे नोकझोंक करने लगे। बाद में उपकेंद्र पर ताला बंद कर चाबी फेंक दी और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उपकेंद्र का ताला तोड़वा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई और ग्रामीणों को वहां से हटाया। अवर अभियंता शैलेेश कुमार का कहना है कि घरवाह में किसी के घर कनेक्शन नहीं है। लोगों ने कनेक्शन लेने से मना कर दिया तो आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें