फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में हिंदी दिवस पर विविध आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुतलीघर स्थित इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अनुवाद भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक दिनकर सिंह ने कहा कि हिंदी को राज भाषा के रूप में संवैधानिक दर्जा प्रदान की गई है। हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी को बैंकों में प्रारंभ से ही प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक आर एल शर्मा ने कहा कि आज के युग में सूचना प्रौद्योगिकी के साथ ही विभिन्न क्षत्रों में हिंदी का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने बैंक कर्मियों का आहवान किया कि वे बैंक के कामकाज में हिंदी का निरंतर प्रयोग करे। इस दौरान आयोजित अनुवाद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता राहुल भारतीय, द्वितीय गौरव खन्ना एवं तृतीय विजेता जयशंकर कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आयुष उपरेती, द्वितीय रितेश कुमार एवं तृतीय स्थानइ प्राप्त राजकुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिप रश्मी, रुचिका कुमारी, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जय शंकर कुमार धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमसार सिंह एवं पीके जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें